पैकेजिंग क्लिप प्रोजेक्ट

          नीलकंठ एंटरप्राइस  से आपको एक अच्छे बिज़नेस की जानकारी दे रहा हूं अगर आप चाहो तो इसको करो या फिर जैसा आपको ठीक लगे. मेहरबानी करके कृपया इस जानकारी को आप पूरा पढ़िए ताकि आपको इस बिजनेस के बारे में सारी जानकारी मिले आप सोशल नेटवर्क के लिए बहोत टाइम निकाल लेते हो आज आप अपने खुद के लिए 15 से 20 मिनट निकाल कर इसको पुरा पढ़िए ताकि आपको इस बिजनेस की  पूरी और सही जानकारी  मिले.आजकल आप जानते हैं की आज मार्केट में सभी लोग बाय बैक वाला बिजनेस बहुत देखते रहते है जैसे एक जगह से माल लेकर बनाकर उन्हें ही दे दे लेकिन समझ लीजिए बाय बैक वाले बिजनेस में आपको सिर्फ एक आदमी या फिर एक कंपनी पर डिपेंड होना पड़ता है जो कभी बंद होती है तो आप का बिजनेस भी बंद हो जाता है तब आपका बहुत नुकसान हो सकता है

        बिजनेस वही सही होता है जो आपके आसपास हो और जिनके साथ आप व्यापार करो वह लोग भी आप ही के आसपास के हो बिजनेस करना कोई आसान बात नहीं है आजकल मार्केट में देखिए कई तरह के बिजनेस है और उन सब बिजनेस में इतना सारा कंपटीशन होता है कि कोई भी आदमी अगर, कोई भी नया काम शुरू करता है तब उसको मार्केट के साथ सेट करने में कम से कम दो-तीन साल ऐसे ही लगा लेता है आप यह भी जानते हैं के मार्केट में बिकता हुआ कोई भी प्रोडक्ट किसी न किसी मशीन से बना हुआ होता है उसी तरह हम लोग भी एक मशीन मैन्युफैक्चरर है हम लोग सालों से सिर्फ मशीनों की मैन्युफैक्चरिंग करते हैं 

        एक बात समझ लीजिए आज आप मार्केट में कोई भी बिज़नेस करते हो लेकिन मार्किट के किन लोगो के बिच कर रहे हो वह बहोत ही महत्वपूर्ण होता है एक बात आप ध्यान से समझ लीजिए आप जिस चीज की मार्केट को जरुरत है ,ज्यादातर लोगो के ध्यान में पहले से ना हो और पहले से काफी कम लोग इसको बनाते हो अगर ऐसा कोई भी काम अगर आप करते हो तो बड़ी आसानी होती है काम को मार्किट के साथ जल्दी सेट करने में 

      हमारी मशीन में जो पैकिंग क्लिप बनता है वह प्रोडक्ट लेने वाले आप ही के आसपास कई सारे ऐसे डिस्ट्रीब्यूटर है जिनको इसकी जथ्थे में जरुरत रहती है और वह कोई हमारे खड़े किये हुए नहीं होते है सालो से आपके आसपास रह कर काम करने वाले लोग होते है हम लोग आपको ऐसे ही सारे डिस्ट्रीब्यूटर्स मशीनों के साथ देते हैं जिनके साथ आप बड़ी आसानी से यह व्यापार करके अपना माल उन्हे बेच पाते हो क्योंकि उन्हीं लोगों के हमारे ऊपर उनकी जरूरत के लिए कॉल आते रहते हैं और नजदीकी क्लिप बनाने वाले के बारे में पूछते रहते हैं और ज्यादातर शहरों में यह प्रोडक्ट बहुत ही कम बनता है अगर जिस चीज की उनको जरूरत है और वही चीज आप उनको बनाकर दे रहे हो तो इसमें उन लोगों का भी फायदा होता है बहार से मंगवाने का भाड़ा उनका बच जाता है जितना मार्जिन आप बनाकर कमा रहे हो उतना ही मार्जिन उनको मिलता है आप से लेकर आगे रिटेल ग्राहक को सप्लाई करने पर

              भले ही आप ने हमारा वीडियो आज देखा है लेकिन हमारा फैक्ट्री मुंबई में है वीडियो भी आपको मशीनों के ऊपर मिल जाएंगे,  हमें कंपनियों के फोन आते रहते हैं हमारी मशीन में बने हुए क्लिप की जरूरत के लिए क्योंकि आप से लेकर भी वह लोकल मार्केट में सप्लाई करने के बाद उनको कम से कम 20 से 30 परसेंट रिटेल मार्जिन मिलता है ऐसी ही सारी कंपनियों की डिटेल हम लोग आपको मशीनरी के साथ प्रोवाइड करते हैं जिससे आपको बिजनेस करने में बिलकुल आसानी हो जाती है और उनके साथ मार्केटिंग की कोई ज्यादा जरूरत नहीं रहती है और उनके साथ यह सबकुछ करवा के देने में भी हमारा फायदा है क्योकि आज अगर आप हमारी एक मशीन लेकर जितना जल्दी कमाने लगोगे उतना ही जल्दी आप और एक या दो मशीन बढ़ाने के लिए वापस हमें बताओगे या आपका कोई रिस्तेदार जो काम की तलाश में है और जो आपसे दूर रहता हो उसको भी हमारा परिचय करवा के उनको भी आप यह मशीन लगाने के लिए बोलोगे यही हमारा फायदा रहता है

             इस मशीन में जो प्रॉडक्ट बनता है यह एक इंडस्ट्रियलिस्ट पैकेजिंग प्रोडक्ट है और इसको मार्केट में  पॉली सील्स, पैकिंग क्लिप, स्ट्रिपिंग क्लिप, अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है पैकेजिंग प्रोडक्ट होने के कारण मार्केट के हर एक सेक्टर में इसका बहुत ही सारा इस्तेमाल होता रहता है मार्केट के कई सारे सेक्टर जैसे कि ऑटो, फार्मा, फूड, टेक्सटाइल, एफएमसीजी, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल हर एक सेक्टर में इसका लगातार इस्तेमाल होता रहता है जिसके फोटो आप नीचे देख सकते हो इसका इस्तेमाल अगर आप अपने शहर में इसे देखना चाहते हैं तो आप किसी भी ट्रांसपोर्टर की ऑफिस पर चले जाइए वहां पर उनके गोडाउन में देखिए बाहर भेजने के लिए कपड़े की गठाने, कार्टूनस,ऑटो पार्ट्स,मोटर पार्ट्स और ऐसा कितना सारा सामान पड़ा रहता है और सभी सामान के ऊपर कम से कम 4-4 पीस  क्लीप के लगे रहते है यह प्रोडक्ट का इस्तेमाल आप अपने शहर में बिल्कुल आसानी से देख जरूर लोगे लेकिन इसको बनाने वाला शायद ही आप ढूंढ पाओगे इसका मतलब यह है की इसको इस्तमाल करने वाले ज्यादा है और बनाने वाले बहोत ही कम है यह एक डिस्पोजेबल प्रोडक्ट है यानी एक बार यूज़ होते ही खत्म होने वाली प्रोडक्ट है इसलिए हर एक कंपनी को इसकी हर महीने कम से कम 500 किलो से लेकर 3 से 4 टन हर महीने जरूरत रहती है 

                  इस बिज़नेस में आपको इस प्रोडक्ट को बनाने के लिए जरूरी जो रोमैटेरियल मिलता है वह आज तकरीबन ₹40 से लेकर ₹45 पर किलो के हिसाब से मिलता है इसकी रो मटेरियल स्क्रैप की शीट होती है जो आपको अपने नजदीकी भंगार वाले के पास मिल जाती है (22 गेज से 28 गेज तक )इसकी भी पूरी जानकारी आपको मशीनों के साथ ही दी जाती है कि आप इस का रो मटेरियल कहां से ले पाओगे और हो सकता है शायद आपके शहर में यह एक दो रुपए कम ज्यादा भी हो सकता है बाद में इसमें ₹5 पर किलो के हिसाब से बनाने का खर्चा लगता है जिसमे आपका पावर,मेंटेनेंस, वेस्टेज, आदमी की तनख्वाह , मार्केट से रो मटेरियल अपनी जगह पर लाने का किराया, तैयार माल अपनी जगह से मार्किट की किसी कंपनी में भेजने का किराया, इसके अलावा आपकी जगह का भाडा

               यह सारा खर्चा करने के बाद जब माल तैयार होता है तो यह आपको ₹50 पर कीलो पड़ेगा बाद में यही प्रोडक्ट आपका होलसेल मार्केट में कम से कम ₹58 से लेकर ₹60 पर कीलो के हिसाब बड़ी आसानी से बिकता है यह भी शायद आपके शहर में Rs.2 से Rs.3 ज्यादा में बिक सकता है इसमें आप को कम से कम ₹7 से ₹8 पर किलो के हिसाब से मिलता है हमारा जो प्रोजेक्ट होता है उसका रोज का कैपेसिटी होता है कम से कम 200 किलो माल तैयार कर सकते हो और अगर आप इसमें चाहो तो मशीन का स्पीड बढाके 350 किलो तक माल तैयार कर सकते हो लेकिन अगर आप इसमें कम से कम 200 किलो माल तैयार कर लेते हो 1 किलो का ₹7/8 मार्जिन अगर आप गिनते हो तो इसमे आपको रोजाना ₹1400 से ₹1600 का रोज काम होता है यह आपको आपका सारा खर्चा निकाल कर आपके हाथ मे बचता है अगर दिन के 8 घंटे लगातार और महीने के 25 दिन चार रविवार को छोड़कर आप यह काम करते हो तो इसमें महीने का 25000 से 30000 के बीच में आप बिल्कुल आराम से कमा सकते हैं और आज इतनी कमाई हर एक आदमी कर लेता है अगर उसके पास एक अच्छा लाइन हो आप इसमें जो भी माल तैयार करते हे उसकी राशि आपको एक हफ्ते या दस दिन मार्किट के नियम अनुसार मिल जाती है क्योकि जब तक आप दूसरा माल बनाके ले जाते हो तब तक आगे की राशि आपको मिल जाती है क्योंकि तब तक उनका माल भी मार्केट में बिक जाता है आपका जो भी रो मटेरियल का पैसा आपने डाला वह महीने में तीन बार घूम जाता है कई बार ऐसा भी होता हे की आप अगर डिस्ट्रिब्टर को १  रूपये पर किलो कम लेने की बात करते हो और उनको बोलते है की नगद-कॅश दे दो तो ये भी हो सकता है लेकिन ये आपकी और लेनेवाले की मर्जी पे आधार रखता है हम लोग इस प्रोजेक्ट में आपको इसके रिलेटेड सारी मशीन जैसे के हाईस्पीड मॉडल मोल्डिंग मशीन कैपेसिटी ऑफ 350 kg 8 घंटे का प्रोडक्शन,शेयरिंग मशीन जिसका कैपेसिटी 400kg 8 घंटे में, इसके अलावा इसके सारे डाइस, एक्स्ट्रा पार्ट्स, डेमोंस्ट्रेशन,इंस्टॉलेशन,1 साल का वारंटी, डेमोंस्ट्रेशन वीडियो जिससे आप मशीन के असेंबलिंग से लेकर मशीन की सारी सेटिंगो का पूरा ब्यौरा, इस प्रोडक्शन लाइन में एक और फायदा भी है इसको आप जत्थे में बनाकर होलसेल में कहीं पर भी सप्लाई कर सकते हैं आप अगर चाहो तो आप इसको अपने  राज्य के हर एक शहर में भेज सकते हैं क्योकि पुरे देश के हरेक शहर में और सभी जगहों पर एक ही तरह का प्रोडक्ट चलता है   

            इस बिज़नेस को करने के लिए आपको सिर्फ 10*10 का कमरा चाहिए या कहीं 100 स्क्वायर फीट जगह चाहिए इसको आप शहर से दूर किसी बेसमेंट में,या कहीं पर भी कर सकते हैं जहां पर सबसे कम भाड़ा आपकी जगह का हो और अगर आप चाहो तो इसको घर के किसी कमरे में भी चला सकते हो हमारे ज्यादातर ग्राहक घर पर ही चलाते हैं आपको इसके लिए नॉर्मल सिंगल फेस पावर लगता है जो हमारे घर में या फिर हर एक जगह पर रेगुलर होता है इसमें सिर्फ 0.5 HP का मोटर दोनों मशीनों में लगा रहता है जिससे आपको कोई अलग से पावर लेने की जरूरत नहीं होती दोनों मशीने अगर एक साथ में चलती है तो घर के अंदर इस्तेमाल होने वाली इस्त्री से भी कम पावर लेती है

            हमारा नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है हम लोग आपको इस मशीनों को भारत के किसी भी शहर में या गांव में सेट करके दे सकते हैं यह जरूरी नहीं है कि आप गांव में रहते हो या शहर में रहते हो क्योंकि इस चीज का व्यापार आपको होलसेल में करना रहता है तो आप इसको जत्थे में बनाकर होलसेल में आपके पूरे स्टेट लेवल पर आप इसको कही पर भी सप्लाई कर सकते हो सिर्फ वहां पर भेजने के लिए ट्रांसपोर्ट का फैसिलिटी होना चाहिए हमारा पूरा प्रोजेक्ट आपको मशीनें और मार्किट की पूरी जानकारी जिसमे आप आपके आसपास रो मटेरियल कहा से ले पाओगे और माल तैयार करके किन डिस्ट्रीब्यूटर को सप्लाई कर पाओगे के साथ ₹78000+GST में कंप्लीट होता है और रो मटेरियल के लिए अलग से कम से कम ₹15000 चाहिए यानी कि इस व्यापार को शुरू करने के लिए कम से कम आपक पास ₹95000 होने चाहिए  तब आप यह काम शुरू कर सकते हो अगर आप मशीनों की ट्रैंनिंग अपनी जगह पर लेना चाहते हो तो इंजीनियर जो आपके पास आता है उसका आने जाने का और रहने खाने पिने का खर्चा आपको देना पड़ेगा और वह आप कहा से हो उसके ऊपर आधार रखेगा 

 निचे आपको मशीन की सारी डिटेल जैसे के मशीनों के फोटोस इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल किसके ऊपर होता है अच्छी तरह से समझ कर आप कभी भी कॉल कर सकते हैं ध्यान रहे हम लोग सिर्फ इस बिज़नेस में आपको पूरा मार्किट में जहाँ से रॉ मटेरियल की सप्लाई हो शकती है वह डिटेल देते है और जो डिस्ट्रीब्यूटर जहा पे यह बना हुआ प्रोडक्ट सप्लाई होता है वह देते है अगर इसके आलावा और कोई काम आप शुरू करते हो तो यह डिटेल आपको नहीं मिलती है जिससे आपको खुद दो से तीन साल मेहनत करके ढूढ़ना पड़ता है पूरे साल इसके रेट ज्यादातर एक जैसे रहते हैं और कभी कबार इसके रेट ऊपर निचे होते रहते है भविस्य में अगर रेट ऊपर निचे होते है तो इसके लिए हम जवाबदेह नहीं है अगर आप चाहो तो आप अपने शहर के बैंक में आप लोन के लिए भी अप्लाई कर सकते हो इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में जाकर मैनेजर से इस काम के बारे में बात करके पूछना पड़ता है क्योंकि लोन जो है वह आपके बैकग्राउंड पर लोन देता है अगर बैंक आपको इसके लिए हा कहता है तो इसके लिए जरुरी कोटेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट सारे  डोक्युमेंट्स यहाँ से आपको मिल जायेंगे हमारा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है हमारे यहाँ किस्तों में पेमेंट करने का कोई फैसिलिटी नहीं है आप बिज़नेस सुरु करने से पहले अपने शहर में इसके बारे में जांचे फिर बिज़नेस शुरु करें

        अगर आप इस काम को करना चाहते है, इसमें अपना भविष्य बनाना चाहते है,आगे बढ़ना चाहते हैं और कुछ मेहनत करके कमाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले प्रोजेक्ट को बुक करवाना होगा जिसके लिए आपको Rs.10000 बुकिंग अमाउंट (नॉन रिफंडेबल प्रोजेक्ट कैंसिल करने पर) के तौर पर बाय चेक,कैश,DD,एनईएफटी,आरटीजीएस,गुगल पे, फोन पे, पेटीएम या फिर बैंक के किसी भी रास्ते के जरिए आप कंपनी के अकाउंट में पेमेंट जमा करा सकते हैं बैंक से किया हुआ कोई भी लेनदेन कायदे के हिसाब से रहता है हर एक में आपको बैंक से सुबूत मिलता है कि आपने कंपनी के खाते में इतनी नगद जमा करी और बाकी का पेमेंट जब आप की मशीनें डिलीवरी के लिए तैयार होती है तब आपको देना पड़ता है अगर चाहो तो यहां आकर भी ले सकते हो या वहीं से बैंक में करवा सकते हो 

           ध्यान रहे मशीनों की ट्रेनिंग के लिए जो इंजीनियर आपकी जगह पर आएगा उसका आने जाने का खर्चा, ट्रैवलिंग के दौरान होनेवाला खाने-पीने का खर्चा जो भी हो वह आपको देना पड़ेगा और आपके शहर के नजदीकी रेलवे स्टेशन या बस स्टॉप से आपको उनको लेना रहेगा और उनका रहने खाने-पीने का इंतजाम आपको करना पड़ेगा इसके अलावा आपको मशीनों के ऊपर ट्रेनिंग एक बार दी जाती है दूसरी बार आप अगर ट्रेनिंग के लिए इंजीनियर को अपनी जगह पर बुलाते हो तो उसका चार्ज अलग से लगेगा ध्यान रहे जब इंजीनियर आपके पास आए तो हम आपसे यह निवेदन करते हैं कि आप पूरा दिन उसके साथ रहकर पूरा काम अच्छी तरह सीख ले हो सके तो आप पूरी ट्रेनिंग का मोबाइल में वीडियो बना ले ताकि दोबारा बुलाने की नौबत ना आए

           कम्पनी यही चाहेंगी कि आपका काम अच्छा चले,आप इसमें जल्दी आगे बढ़े हमारे पास आकर और 1 या 2 नई दूसरी मशीन के लिए हमें बताएं लेकिन फिर भी अगर किसी कारण आपको बिजनेस बंद करना पड़े और आप मशीनों को (सारे दिए गए ब्लोको के साथ) वापस करना चाहो तो कंपनी को आप मशीन वापस दे कर आप अपनी 50% राशि (टैक्स की अमाउंट को छोड़कर और 18 महिने तक ही शर्तें लागू) वापस ले सकते हो सिर्फ मशीनों को रनिंग कंडीशन में आपको हमारे फैक्ट्री तक मुंबई पहुंचाना पड़ेगा

         अगर आप चाहो तो मुंबई मेरा फैक्ट्री कभी भी विजिट कर सकते हो उसके लिए आपसे एक हमारा निवेदन रहेगा कि आप जब भी यहां पर जब भी आए कृपया अपॉइंटमेंट लेकर ही आए ताकि आपको यहां आकर बैठा ना रहना पड़े क्योंकि हमारे यहां पूरे देश के हर एक शहर से लोग देखने समजने के लिए आते रहते हैं आपकी तरह वह भी हमारे लिए महत्वपूर्ण रहते हैं


फैक्टरी विजिट करने के लिए सिर्फ ,

सोमवार से शुक्रवार सुबह 10:00 से शाम के 8:00

कोल करने का समय ,

सोमवार तो शनिवार  सुबह 9:00 से शाम के 9:00


NILKANTH ENTERPRISES, MUMBAI

8591507339


 

एक महीने में आप कैसे कमा सकते हो 5000 किलो माल बनाने पर ;


 225000 / - कच्चे माल की लागत

     5000 / - रॉ मटेरियल मार्किट से फैक्टरी लाने का खर्च 

     1000 / - पावर

     1000 / - मशीन का रखरखाव खर्च

     8000 / - आदमी का वेतन(बिल्कुल कम पढ़ा लिखा भी चलेगा)

     8000 / - दुकान का किराया

     7000 / - उत्पादन के दौरान वेस्टेज 

     5000 / - तैयार माल फैक्टरी से मार्किट भेजने का खर्च 

 260000 / - कुल उत्पादन मूल्य

5000 किग्रा × 60 प्रति किग्रा = 300000 / - बाजार में न्यूनतम बिक्री दर

 300000 / - विक्रय मूल्य

 260000 / - कुल उत्पादन मूल्य

   40000 / - एक मशीन लगाने पर प्रति माह शुद्ध लाभ (NET PROFIT)


 Moulding Machine

Shearing Machine

Packaging Clips

Raw Material

Use of Packaging Clip

Use of Packaging Clip

Nilkanth Enterprises

Leave your query here....
Name E-mail Message Submit